राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता अशोक ठाकुर ने ऐतिहासिक विजय स्कूल के प्रधानाचार्य का संभाला कार्यभार

राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता अशोक ठाकुर ने ऐतिहासिक विजय स्कूल के प्रधानाचार्य का संभाला कार्यभार
राज्य शिक्षक पुरस्कार विजेता अशोक ठाकुर ने ऐतिहासिक विजय स्कूल के प्रधानाचार्य का संभाला कार्यभार

Published:

मंडी।

जिला मंडी के ऐतिहासिक और सबसे पुराने शिक्षण संस्थानों में शुमार राजकीय विजय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) को नया नेतृत्व मिल गया है। प्रख्यात शिक्षाविद और राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित अशोक ठाकुर ने आज विद्यालय के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

अशोक ठाकुर की शिक्षा जगत में यात्रा 23 अक्टूबर 1998 को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोपालपुर (मंडी) से शुरू हुई थी। इसके बाद उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले लाहौल-स्पीति में अपनी सेवाएं दीं।

उनके लंबे करियर में जिला मंडी के कई स्कूलों का विकास शामिल रहा है, जिनमें रोहांडा, चैल चौक, मझवार, कहनवाल।भंगरोटू, मंडी (बाल) और सुंदरनगर (कन्या) स्कूल प्रमुख हैं।

अशोक ठाकुर अपनी नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और प्रशासनिक कौशल के लिए जाने जाते हैं। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है। महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा।

जिला प्रशासन मंडी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके द्वारा तैयार की गई आपदा प्रबंधन योजना की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।

अशोक ठाकुर की योग्यता को देखते हुए वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन्हें प्रिंसिपल एकेडमी सिंगापुर में एक सप्ताह के विशेष प्रशिक्षण हेतु भेजा था। वहां की आधुनिक शिक्षा व्यवस्था का अध्ययन करने के बाद उन्होंने एक पुस्तक भी लिखी है, जो वर्तमान शिक्षा प्रणाली में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज मानी जा रही है।

ऐतिहासिक विजय स्कूल में कार्यभार संभालने के बाद अशोक ठाकुर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्कूल के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए छात्रों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वह सिंगापुर में सीखे गए नवाचारों को यहाँ लागू करने का प्रयास करेंगे ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें