चंडीगढ़ ब्लास्ट मामला: UPSC का सपना, नशे की लत और फिर दहशतगर्दी; जानें रूबल चौहान के अपराधी बनने की कहानी

Published:

शिमला।

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, रूबल चौहान, की कहानी ने सुरक्षा एजेंसियों और समाज को हैरान कर दिया है। कभी देश का प्रतिष्ठित प्रशासनिक अधिकारी (UPSC) बनने का सपना देखने वाला रूबल आज सलाखों के पीछे है।

UPSC की तैयारी से अपराध की दुनिया तक

शिमला का रहने वाला रूबल चौहान चंडीगढ़ के एक प्रतिष्ठित कॉलेज का छात्र रहा है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वह UPSC (यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन) की तैयारी कर रहा था और पढ़ाई में काफी होनहार था।

जांच के अनुसार, रूबल को 'चिट्टे' (सिंथेटिक ड्रग्स) की लत लग गई। नशे की इसी तलब ने उसे ऐसे लोगों के संपर्क में ला दिया जो सीमा पार से संचालित आतंकी मॉडयूल से जुड़े थे। नशे के लिए पैसों की जरूरत और गलत संगत के कारण वह आतंकवाद के हैंडलर्स के चंगुल में फंस गया। आरोप है कि रूबल ने ही रोपण से ग्रेनेड की खेप कलेक्ट की थी और इसे मुख्य हमलावरों तक पहुँचाया था।

पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, यह पूरा मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा समर्थित था। इस गिरोह को पुर्तगाल में बैठे बलजोत सिंह (जोत) और जर्मनी में बैठे हरजीत सिंह लाडी निर्देश दे रहे थे। 28 मार्च को रूबल चौहान ने अपने साथियों (मंदीप और गुरतेज) के साथ मिलकर नवांशहर के पास से हथियारों और ग्रेनेड की खेप ली थी।

पुलिस ने इस मामले में अब तक रूबल चौहान सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों के पास से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर जिगाना पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए हैं। यह मामला केवल एक आतंकी हमला नहीं है, बल्कि यह दर्शाता है कि कैसे नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर उन्हें देश विरोधी गतिविधियों में धकेल रहा है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें