भाजपा स्थापना दिवस पर उषा बिरला का आह्वान—'विकसित भारत 2047' के संकल्प को करें साकार

भाजपा स्थापना दिवस पर उषा बिरला का आह्वान—'विकसित भारत 2047' के संकल्प को करें साकार
भाजपा स्थापना दिवस पर उषा बिरला का आह्वान—'विकसित भारत 2047' के संकल्प को करें साकार

Published:

हमीरपुर।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उषा बिरला ने प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए संगठन की विचारधारा को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।

उषा बिरला ने अपने संबोधन में कहा कि करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या के बल पर ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने पार्टी की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा वर्ष 1951 में डॉ.

श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारतीय जनसंघ की स्थापना की गई, जो भाजपा का मूल आधार बना। वैचारिक मतभेदों के चलते जनता पार्टी से अलग होने के बाद 6 अप्रैल 1980 को अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में भाजपा का उदय हुआ।

उषा बिरला ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि 1998 में बनी एनडीए सरकार ने स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यों से देश को विकास की नई दिशा दी।

उन्होंने वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा 2014 से लेकर अब तक प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने डिजिटल इंडिया, उज्ज्वला योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं के माध्यम से अभूतपूर्व प्रगति की है। धारा 370 का खात्मा और अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश की एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है।

स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उषा बिरला ने आह्वान किया कि सभी एकजुट होकर 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में जुट जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की मजबूती ही देश की मजबूती है। उन्होंने अपने संदेश का समापन "जय हिंद, जय भाजपा, तय भाजपा" के उद्घोष के साथ किया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें