मंडी में भाजपा का महामंथन, सुक्खू सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार

मंडी में भाजपा का महामंथन, सुक्खू सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार
मंडी में भाजपा का महामंथन, सुक्खू सरकार के खिलाफ रणनीति तैयार

Published:

मंडी।

हिमाचल प्रदेश की सियासत में आज से बड़ी हलचल शुरू होने वाली है। भारतीय जनता प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने और आगामी एक साल का रोड़ मैप तैयार करने के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए मंडी में दो दिवसीय महामंथन कर रही है।

आज मंडी में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि कल प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बीते कल ही मंडी पहुंच चुके हैं।

उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

दोपहर तक प्रदेश के चारों भाजपा सांसदों के भी मंडी पहुंचने की संभावना है। बैठक में हिस्सा लेने आ रहे प्रदेशभर के पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए शहर के 16 प्रमुख होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है।

भाजपा इस बैठक में सुक्खू सरकार के तीन साल के कार्यकाल का 'विफलता चार्ट' तैयार करने जा रही है। संगठन ने सरकार के कार्यों की एक लिस्ट तैयार की है, जिसके माध्यम से जनता के बीच जाकर सरकार को घेरा जाएगा।

बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ को और अधिक सुदृढ़ करना। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने की योजना। आगामी पंचायत चुनावों के लिए 'कमर कसना' और उम्मीदवारों के चयन की रूपरेखा।

प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा और आगामी आंदोलनों की रणनीति मंडी में हो रही यह बैठक न केवल संगठन के विस्तार के लिए अहम है, बल्कि यह कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का काम करेगी।

संगठन को और अधिक सक्रिय करना और सरकार की विफलताओं को बेनकाब करना हमारा मुख्य लक्ष्य है। आगामी चुनावों में भाजपा एक नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरेगी।भाजपा की इस सक्रियता ने प्रदेश में राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में सरकार और विपक्ष के बीच तीखी रार देखने को मिल सकती है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें