बाबा बालक नाथ की कृपा से 9 साल बाद गूंजी किलकारी, श्रद्धालु की 'पुत्र प्राप्ति' की अरदास हुई पूरी

बाबा बालक नाथ की कृपा से 9 साल बाद गूंजी किलकारी, श्रद्धालु की 'पुत्र प्राप्ति' की अरदास हुई पूरी
बाबा बालक नाथ की कृपा से 9 साल बाद गूंजी किलकारी, श्रद्धालु की 'पुत्र प्राप्ति' की अरदास हुई पूरी

Published:

शाहतलाई।

उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, शाहतलाई में एक बार फिर आस्था की जीत हुई है। यहाँ एक श्रद्धालु परिवार की 9 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा बाबा जी के आशीर्वाद से समाप्त हुई और उनके घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के जिला बिलासपुर निवासी संदीप कुमार और उनकी पत्नी शिवानी पिछले कई वर्षों से पुत्र प्राप्ति की कामना कर रहे थे। दंपति की पहले से दो बेटियां हैं, लेकिन बेटे की चाह में उन्होंने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व बाबा बालक नाथ के दरबार में हाजिरी भरी और झोली फैलाकर अरदास लगाई थी।

श्रद्धालु का मानना है कि बाबा जी ने उनकी पुकार मात्र 18 महीनों में सुन ली। करीब 5 माह पूर्व उनके घर पुत्र ने जन्म लिया, जिससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

रविवार को संदीप कुमार अपने पूरे परिवार और 5 माह के बेटे के साथ शाहतलाई पहुंचे। मंदिर परिसर में श्रद्धा के साथ माथा टेकने के बाद, पंडित राकेश कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। दिर के पुजारी ने नन्हे बालक को बाबा जी की पवित्र 'सिंगी' धारण करवाई और उसके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पंडित राकेश कुमार ने कहा कि बाबा बालक नाथ के द्वार से कभी कोई खाली हाथ नहीं जाता। उन्होंने कहा, "संदीप कुमार और उनके परिवार की अटूट श्रद्धा और धैर्य का ही प्रतिफल है कि आज 9 साल बाद उनके घर में किलकारी गूँजी है। यह सिद्ध करता है कि सच्ची आस्था से की गई प्रार्थना ईश्वर अवश्य स्वीकार करते हैं।"

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें