मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

श्री नैना देवी में बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध और रुक-रुक कर बारिश के बीच भी उमड़ रहे श्रद्धालु

सार

बिलासपुर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पिछले दो दिनों से घनी धुंध और रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। कम विजिबिलिटी के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है, लेकिन श्रद्धालुओं की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

2 मिनट
श्री नैना देवी में बदला मौसम का मिजाज, घनी धुंध और रुक-रुक कर बारिश के बीच भी उमड़ रहे श्रद्धालु

विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है, फिर भी माता के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार।

जिला बिलासपुर की ऊंची पहाड़ियों पर स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश और घनी धुंध के कारण पूरा क्षेत्र धुंध की चादर में लिपटा हुआ है।

घनी धुंध के चलते विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं और वाहन चालकों को आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर दिन के समय भी वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ रहा है ताकि सुरक्षित यात्रा की जा सके।

हालांकि खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता श्री नैना देवी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं और पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि पिछले दो दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और पहाड़ियां घनी धुंध से ढकी हुई हैं। उन्होंने कहा कि मौसम काफी सुहावना बना हुआ है तथा खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें