मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

शिमला में कचरा संकट: SEHB कर्मियों की हड़ताल पर बोले विधायक हरीश जनार्था— '4 जून को बुलाई AGM, काम पर लौटें कर्मचारी'

सार

राजधानी शिमला में बीते शुक्रवार से चल रही SEHB (सोसायटी फार एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एंड हाउसहोल्ड गार्बेज कलेक्टर्स) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कचरा प्रबंधन का संकट गहरा गया है।

अपडेट: 2 मिनट
शिमला में कचरा संकट: SEHB कर्मियों की हड़ताल पर बोले विधायक हरीश जनार्था— '4 जून को बुलाई AGM, काम पर लौटें कर्मचारी'

शिमला।

राजधानी शिमला में बीते शुक्रवार से चल रही SEHB (सोसायटी फार एन्वायरमेंट प्रोटेक्शन एंड हाउसहोल्ड गार्बेज कलेक्टर्स) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण कचरा प्रबंधन का संकट गहरा गया है।

इस गंभीर मुद्दे पर शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्था ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कर्मचारियों से तुरंत काम पर लौटने की भावुक अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी 4 जून को एजीएम (AGM) बुलाई गई है, जिसमें कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक फैसला लिया जाएगा।

विधायक हरीश जनार्था ने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांग 10 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की है, जिसे मानने के लिए सरकार और नगर निगम प्रशासन पूरी तरह तैयार है। हालांकि, तकनीकी और प्रशासनिक नियमों के अनुसार इसका अंतिम फैसला एजीएम की बैठक में ही संभव है।

उन्होंने बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री के साथ भी लगातार चर्चा चल रही है और उनके शिमला वापस आते ही इस पर अंतिम मुहर लगा दी जाएगी। जनार्था ने कर्मचारियों से संयम बरतने का आग्रह करते हुए कहा कि शिमला में पर्यटन सीजन (Tourist Season) शुरू होने वाला है, ऐसे में शहर की साख और स्वच्छता को देखते हुए कर्मचारियों को हड़ताल खत्म

करनी चाहिए। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यदि आवश्यक हुआ, तो पिछली एजीएम में हुए फैसलों की भी समीक्षा (Review) की जाएगी।

दूसरी ओर, SEHB कर्मचारी यूनियन अपनी मांगों को लेकर अब भी अडिग है और हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि बीते दिन नगर निगम प्रशासन के साथ हुई बैठक में मांगों को पूरा करने का केवल मौखिक आश्वासन दिया गया है।

कर्मचारियों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन उनकी मांगों को लिखित रूप में देने को तैयार नहीं है। जब तक उन्हें प्रशासन की तरफ से लिखित समझौता या ठोस आदेश नहीं मिल जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे। ऐसे में आगामी 4 जून की एजीएम बैठक इस गतिरोध को सुलझाने में सबसे अहम साबित होने वाली है।

इस खबर को शेयर करें