मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

SDM संकल्प गौतम ने किया छोटा भंगाल घाटी का दौरा, पोलिंग स्टेशनों और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

सार

आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचन अधिकारी (RO) संकल्प गौतम ने दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल घाटी का सघन दौरा किया।

2 मिनट
SDM संकल्प गौतम ने किया छोटा भंगाल घाटी का दौरा, प��ोलिंग स्टेशनों और स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

बैजनाथ (मूल्थान)।

आगामी पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचन अधिकारी (RO) संकल्प गौतम ने दुर्गम क्षेत्र छोटा भंगाल घाटी का सघन दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तहसील मूल्थान के अंतर्गत आने वाले विभिन्न मतदान केंद्रों (Polling Stations) की व्यवस्थाओं का धरातल पर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

पोलिंग स्टेशनों पर मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश

एसडीएम संकल्प गौतम ने अपने दौरे के दौरान ग्राम पंचायत मूल्थान, कोठी कोहड़, बड़ा ग्रां तथा धर्माण के अंतर्गत स्थापित किए गए विभिन्न पोलिंग स्टेशनों का भौतिक सत्यापन किया।

उन्होंने मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाओं की समीक्षा की यह सुनिश्चित किया गया कि दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर रैंप की उचित सुविधा हो।

मतदान कर्मियों और मतदाताओं के लिए पेयजल व निर्बाध विद्युत व्यवस्था की स्थिति जांची गई। उन्होंने संबंधित प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि चुनावों से पहले सभी पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्थाएं पूरी तरह सुचारू कर ली जाएं ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

पीएचसी कोठी कोहड़ का औचक निरीक्षण

चुनावी तैयारियों के साथ-साथ प्रशासनिक मुस्तैदी दिखाते हुए एसडीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कोठी कोहड़ का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के ओपीडी (OPD) रजिस्टर सहित अन्य विभागीय अभिलेखों की गहनता से जांच की।

उन्होंने वहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि घाटी के इस दूरदराज क्षेत्र में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं में कोई कमी नहीं आनी चाहिए और दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। दुर्गम छोटा भंगाल घाटी में एसडीएम के इस मैराथन दौरे के बाद पंचायती राज चुनावों को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है।

इस खबर को शेयर करें