मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर के ऋषभ चौहान का भारतीय पेंचक सिलाट टीम में चयन, वियतनाम में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम

सार

हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है।

2 मिनट
बिलासपुर के ऋषभ चौहान का भारतीय पेंचक सिलाट टीम में चयन, वियतनाम में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में दिखाए�ंगे दम

बिलासपुर।

हिमाचल प्रदेश के खेल जगत के लिए एक बेहद गर्व की खबर सामने आई है। बिलासपुर जिला के होनहार खिलाड़ी ऋषभ चौहान का चयन वियतनाम में आयोजित होने वाली 10वीं सीनियर एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है।

ऋषभ इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस बड़ी उपलब्धि के बाद से ही हिमाचल प्रदेश के खेल प्रेमियों और पेंचक सिलाट खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

श्रीनगर में आयोजित नेशनल सिलेक्शन ट्रायल में मारी बाजी

पेंचक सिलाट एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जोगिंन्द्र सिंह आज़ाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 'इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन' द्वारा आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम का चयन करने हेतु एक विशेष नेशनल सिलेक्शन ट्रायल का आयोजन किया गया था।

यह ट्रायल जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित 'शेर-ए-कश्मीर इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' में 17 से 18 मई तक आयोजित हुआ। इस कड़े मुकाबले और चयन प्रक्रिया में बिलासपुर के ऋषभ चौहान ने अपने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया, जिसके बूते उनका चयन टेंडिंग इवेंट के 45 किलोग्राम भार वर्ग में भारतीय टीम के लिए पक्का हुआ।

15 जुलाई से वियतनाम में शुरू होगी 10वीं एशियन प्रतियोगिता

प्रदेश अध्यक्ष जोगिंन्द्र सिंह आज़ाद ने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी 15 जुलाई से 23 जुलाई तक वियतनाम में खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि सीनियर एशियन प्रतियोगिता जैसी बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्टेज के लिए ऋषभ चौहान का भारतीय पेंचक सिलाट टीम में शामिल होना पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए एक बहुत ही गौरव का विषय है।

ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय करना राज्य के अन्य उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए भी बेहद प्रेरणादायी है।

एसोसिएशन और खेल जगत ने दी बधाई ऋषभ चौहान की इस शानदार सफलता पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन के चेयरमैन एच डी पंचानी, अध्यक्ष जोगिंन्द्र सिंह आज़ाद, महासचिव मोहम्मद जावेद, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा व बृज चौहान, संयुक्त सचिव शेर सिंह, कोषाध्यक्ष बनिता और कार्यकारिणी सदस्यों रोहन,

नरेंद्र तथा दैवग्य अवस्थी ने ऋषभ को दिल से बधाई दी है और वियतनाम में पदक जीतकर लौटने के लिए ढेरों शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।

इस खबर को शेयर करें