मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, मंडी के 17 डाकघरों में रविवार और बुधवार को भी होगी राखी बुकिंग

सार

रक्षाबंधन पर राखियों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग मंडी मंडल ने विशेष इंतजाम किए हैं। मंडी मंडल के 17 प्रमुख डाकघरों में 23 और 26 अगस्त को विशेष राखी बुकिंग काउंटर खुले रहेंगे। बारिश और नमी से राखियों को सुरक्षित रखने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफे भी किफायती दरों पर उपलब्ध करवाए गए हैं।

2 मिनट
रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास तैयारी, मंडी के 17 डाकघरों में रविवार और बुधवार को भी होगी राखी बुकिंग

बारिश और नमी से राखियों को बचाने के लिए वॉटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध, समय पर डिलीवरी के लिए विशेष काउंटर शुरू

रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए राखियों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए डाक विभाग मंडी मंडल ने विशेष प्रबंध किए हैं। त्योहार के दौरान डाकघरों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए विभाग ने रविवार और बुधवार को भी राखी बुकिंग सेवाएं जारी रखने का निर्णय लिया है।

डाकपाल नेहा संख्यान ने बताया कि मंडी मंडल के अंतर्गत आने वाले 17 प्रमुख डाकघरों में 23 अगस्त रविवार और 26 अगस्त बुधवार को विशेष राखी बुकिंग काउंटर कार्यशील रहेंगे। इसका उद्देश्य लोगों को राखियां समय पर बुक करवाने की सुविधा देना और त्योहार के दौरान डाक सेवाओं पर बढ़ने वाले दबाव को कम करना है।

बारिश और नमी से राखियों को बचाने की विशेष व्यवस्था

मानसून के मौसम को देखते हुए डाक विभाग ने राखियों को बारिश और नमी से सुरक्षित रखने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किए गए वॉटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाए हैं। ये लिफाफे सभी संबंधित डाकघरों के काउंटरों पर किफायती दरों में मिलेंगे।

विभाग का प्रयास है कि राखियां सुरक्षित पैकिंग के साथ भेजी जाएं और बारिश के कारण डाक सामग्री को किसी तरह का नुकसान न हो।

इन डाकघरों में मिलेगी विशेष बुकिंग सुविधा

मंडी मंडल के प्रमुख डाकघरों में मंडी मुख्य डाकघर, सुंदरनगर, सरकाघाट, रिवालसर, लडभड़ोल, बलद्वाड़ा, करसोग, भोजपुर, धर्मपुर, संधोल, जोगिंद्रनगर और पांगणा समेत अन्य प्रमुख डाकघरों में विशेष राखी बुकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डाक विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे राखियों को समय पर बुक करवाएं, ताकि त्योहार के अवसर पर उन्हें सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • रक्षाबंधन
  • डाक विभाग
  • राखी बुकिंग
  • वॉटरप्रूफ लिफाफे
  • त्योहार
  • डाक सेवाएं

इस खबर को शेयर करें