प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गया : राकेश जम्वाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गया : राकेश जम्वाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐतिहासिक नेतृत्व भारत को नई ऊंचाइयों तक ले गया : राकेश जम्वाल

Published:

सुंदरनगर।

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं सुंदरनगर विधायक राकेश जम्वाल ने आज सुंदरनगर के लालित नगर स्थित शिव मंदिर (डोडेश्वर महादेव )में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि आज का दिन भारतीय लोकतंत्र और संसदीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हो गया है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सर्वाधिक समय तक देश की सेवा करने का ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं।

राकेश जम्वाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और राष्ट्रहित की राजनीति की जीत का प्रतीक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन का प्रत्येक क्षण राष्ट्र सेवा को समर्पित किया है और उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर आज तक प्रधानमंत्री मोदी ने देश के गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। करोड़ों लोगों को पक्के घर, शौचालय, मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, स्वास्थ्य सुरक्षा और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्होंने अंत्योदय के संकल्प को साकार किया है।

महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसरों का निर्माण कर उन्होंने भारत के विकास को नई दिशा दी है।

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा भी अभूतपूर्व रूप से बढ़ी है। आज विश्व मंच पर भारत की आवाज़ को गंभीरता से सुना जाता है और भारत वैश्विक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

जी-20 की सफल अध्यक्षता, मजबूत विदेश नीति, आतंकवाद के खिलाफ कठोर रुख और राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के प्रयास उनके दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन राष्ट्र प्रथम की भावना, त्याग, सेवा और समर्पण का जीवंत उदाहरण है। उनका अथक परिश्रम, अनुशासित जीवन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। हिमाचल प्रदेश की जनता भी उनके नेतृत्व पर गर्व महसूस करती है और विकसित भारत के संकल्प में उनके साथ खड़ी है।

राकेश जमवाल ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और समर्पण के साथ लंबे समय तक राष्ट्रसेवा करते रहें तथा भारत को विश्व में और अधिक गौरवशाली, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के अपने संकल्प को साकार करें।

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें