नम्होल में दो पिकअप वाहनों में ले जाए जा रहे गाय-बैल पकड़े, गो रक्षा दल ने पुलिस को सौंपा
सार
बिलासपुर के नम्होल के पास गो रक्षा दल की टीम ने दो पिकअप वाहनों में गाय और बैल ले जा रहे लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। गो रक्षा दल के अनुसार पशुओं के परिवहन संबंधी दस्तावेजों में अनियमितता पाई गई। एक गाय के कान में लगा टैग कटा हुआ मिलने से उसकी पहचान और दस्तावेजों को लेकर भी सवाल उठे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रकाशित: ()2 मिनट252 शब्द

