मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नाहन में HRTC कर्मचारियों का हल्लाबोल: 'समय पर वेतन नहीं मिला तो 1 मई से चक्का जाम', वित्तीय लाभ न मिलने से भड़के कर्मी

सार

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों का सब्र एक बार फिर जवाब दे गया है।

2 मिनट
नाहन में HRTC कर्मचारियों का हल्लाबोल: 'समय पर वेतन नहीं मिला तो 1 मई से चक्का जाम', व��ित्तीय लाभ न मिलने से भड़के कर्मी

नाहन।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों का सब्र एक बार फिर जवाब दे गया है। अपनी जायज मांगों और समय पर वेतन न मिलने के विरोध में आज नाहन में एचआरटीसी कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कर्मचारियों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस बार समय पर वेतन और अन्य वित्तीय लाभ जारी नहीं किए गए, तो आगामी 1 मई से पूरे प्रदेश में बसों के पहिये थम सकते हैं और कार्य पूरी तरह ठप्प कर दिया जाएगा।

हर महीने वेतन के लिए करना पड़ता है प्रदर्शन, परिवार पालना हुआ मुश्किल

एचआरटीसी चालक-परिचालक यूनियन नाहन के अध्यक्ष धर्मेंद्र ने मीडिया से बात करते हुए निगम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को हर महीने अपने ही वेतन के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ता है; जब तक कर्मचारी हंगामा नहीं करते, तब तक प्रबंधन की नींद नहीं टूटती।

समय पर सैलरी न मिलने और महंगाई भत्ते (DA) सहित अन्य वित्तीय लाभ लंबे समय से लंबित होने के कारण अब कर्मचारियों के सामने अपने परिवारों का पालन-पोषण करना और घर का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है।

प्रबंधन को अल्टीमेटम: 1 मई की रात से ठप्प हो जाएगा चक्का

यूनियन ने एचआरटीसी वर्कशॉप के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन को सीधे शब्दों में अल्टीमेटम दे दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि अगर 1 मई की शाम 5:00 बजे तक सभी कर्मियों का वेतन और लंबित भत्ते जारी नहीं किए गए, तो उसी दिन रात 12:00 बजे से सभी रूटों पर बसों का संचालन पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

इस हड़ताल से होने वाली आम जनता की परेशानी और किसी भी अन्य नुकसान की पूरी जिम्मेदारी एचआरटीसी प्रबंधन और सरकार की होगी।

इस खबर को शेयर करें