मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

नादौन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के ₹90 हजार हुए रिकवर

सार

डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के मामले में नादौन पुलिस ने पीड़ित की ₹90 हजार की ठगी गई राशि वापस दिलाई। पीड़ित भागीरथ शर्मा ने एसएचओ निर्मल सिंह और उनकी टीम का आभार जताते हुए साइबर अपराधों के प्रति लोगों को सतर्क रहने की अपील का समर्थन किया।

2 मिनट
नादौन पुलिस की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के ₹90 हजार हुए रिकवर

साइबर ठगी के शिकार भागीरथ शर्मा ने एसएचओ निर्मल सिंह और पुलिस टीम का जताया आभार, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नादौन: डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक मामले में नादौन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित की ₹90,000 की ठगी गई राशि वापस दिलाई है। राशि वापस मिलने पर पीड़ित भागीरथ शर्मा ने थाना नादौन के एसएचओ निर्मल सिंह और उनकी पूरी पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए उनकी कार्यशैली की सराहना की।

भागीरथ शर्मा ने कहा कि पुलिस की सतर्कता, त्वरित कार्रवाई और समर्पित प्रयासों के कारण ठगी गई राशि की सफल रिकवरी संभव हो सकी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रभावी कार्रवाई से आम लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत होता है।

इस अवसर पर एसएचओ निर्मल सिंह ने लोगों से डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पुलिस, सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग या किसी अन्य सरकारी एजेंसी के नाम पर धमकी भरे फोन, वीडियो कॉल या संदेश मिलते हैं, तो घबराने के बजाय उनकी सत्यता की जांच करें और तुरंत स्थानीय पुलिस

अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

भागीरथ शर्मा ने अंत में एक बार फिर एसएचओ निर्मल सिंह और थाना नादौन की पूरी पुलिस टीम का धन्यवाद करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

facebook

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें