मंडी-पठानकोट सड़क पर खतरे के बीच बड़े वाहनों की आवाजाही, चमड़ा मोड़ पर बैरिकेड्स हटाकर बसें निकाल रहे चालक
सार
मंडी-पठानकोट सड ़क पर उरला के चमड़ा मोड़ के पास बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद कुछ चालक बैरिकेड्स हटाकर बसें निकाल रहे हैं। सड़क का बड़ा हिस्सा खिसकने के बाद प्रशासन ने मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बंद किया है। एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।
प्रकाशित: ()2 मिनट412 शब्द

