मंडी के 7 मील में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिंद्रा वाहन से बीयर की 200 पेटियां बरामद
सार
मंडी जिले के 7 मील के पास पंडोह पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा वाहन से बीयर की 200 पेटियां बरामद की हैं। पेटियों पर ‘For Sale in Punjab’ का मार्का लगा था। चालक बीयर के परिवहन का वैध परमिट नहीं दिखा पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और बीयर कब्जे में ले ली।
प्रकाशित: ()2 मिनट325 शब्द

