मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

लाहुल-स्पीति में दीपक ताल के पास खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, बेंगलुरु के 3 लोगों समेत 4 घायल

सार

हिमाचल प्रदेश के लाहुल-स्पीति में दीपक ताल झील के पास एक वाहन सड़क से फिसलकर 60-70 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें बेंगलुरु के तीन पर्यटक शामिल हैं। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे केलांग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

TV Incharge

2 मिनट
लाहुल-स्पीति में दीपक ताल के पास खाई में गिरी पर्यटकों की गाड़ी, बेंगलुरु के 3 लोगों समेत 4 घायल

सड़क से फिसलकर 60-70 फीट नीचे लुढ़का वाहन, एक यात्री गंभीर रूप से घायल; केलांग अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में दीपक ताल झील के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। मंगलवार शाम को एक वाहन सड़क से फिसलकर करीब 60 से 70 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिनमें बेंगलुरु के तीन पर्यटक भी शामिल हैं। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना 112 आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी दारचा की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि वाहन संख्या HP01K-9570 सड़क से फिसलकर गहरी खाई में लुढ़क गया था।

वाहन में सवार थे चार लोग, एक की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल चार लोग सवार थे। इनमें चालक जिला कुल्लू का रहने वाला था, जबकि अन्य तीन यात्री बेंगलुरु के निवासी थे। हादसे में चालक, एक महिला और एक बच्चे को मामूली चोटें आईं, जबकि एक अन्य पुरुष यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल केलांग पहुंचाया गया, जहां उसे आगामी उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ब्लैक आइस और फिसलन को लेकर पर्यटकों को अलर्ट

हादसे के बाद पुलिस ने पर्यटकों और वाहन चालकों से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, पहाड़ी सड़कों पर ब्लैक आइस और फिसलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में वाहन चालक निर्धारित समय सीमा के भीतर ही यात्रा करें और वाहन की गति नियंत्रित रखें।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें