मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश

सार

वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र लडभड़ोल द्वारा 5 किलोमीटर लंबी मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। दौड़ में 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को वन एवं वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

TV Incharge

2 मिनट
वन्यजीव सप्ताह के तहत लडभड़ोल में मिनी मैराथन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश

5 किलोमीटर की दौड़ में 80 पुरुष और 24 महिला धावकों ने लिया हिस्सा, वन संपदा और वन्यजीव संरक्षण की दिलाई शपथ

वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में वन परिक्षेत्र लडभड़ोल द्वारा मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

5 किलोमीटर लंबी इस मिनी मैराथन में कुल 104 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 80 पुरुष और 24 महिला धावक शामिल रहे। दौड़ की शुरुआत वन परिक्षेत्र कार्यालय लडभड़ोल से हुई। प्रतिभागी सिउं पहुंचे और इसके बाद वापस वन परिक्षेत्र कार्यालय लौटकर दौड़ पूरी की।

कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी मोनिका ने सभी प्रतिभागियों को वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा की शपथ दिलाई। उन्होंने युवाओं से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और संरक्षण का संदेश समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की।

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राजन ने प्रथम, सुजल ने द्वितीय और शिवम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला वर्ग में वंशिका ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय और सिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वन विभाग ने सभी विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं और सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।

अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय लोगों को "वन्यजीव बचाएं, प्रकृति बचाएं" के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया गया।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

  • वन्यजीव संरक्षण
  • मैराथन
  • स्वस्थ जीवनशैली
  • लडभड़ोल
  • प्रकृति संरक्षण
  • प्रतिभागी
  • वन विभाग
  • प्रकृति
  • युवाओं की भागीदारी
  • वन संपदा

इस खबर को शेयर करें