कांगड़ा में रफ्तार का कहर: पैरापिट से टकराकर पलटी कार, 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत

कांगड़ा में रफ्तार का कहर: पैरापिट से टकराकर पलटी कार, 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत
कांगड़ा में रफ्तार का कहर: पैरापिट से टकराकर पलटी कार, 14 वर्षीय स्कूली छात्र की मौत

Published:

कांगड़ा I

कांगड़ा बाइपास फोरलेन पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जिसमें एक 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। तेज रफ्तार और कम उम्र में वाहन चलाने की लापरवाही ने एक हंसते-खेलते परिवार का चिराग बुझा दिया।

अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार

जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्र शौर्य (14) और विहान कार में सवार होकर फोरलेन से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पैरापिट से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क के बीचों-बीच पलट गई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और दोनों घायल छात्रों को टांडा मेडिकल कॉलेज पहुँचाया। दुर्भाग्यवश, टांडा में डॉक्टरों ने शौर्य को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे छात्र विहान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है।

इस दर्दनाक हादसे ने उन अभिभावकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं जो नाबालिग बच्चों के हाथों में वाहनों की चाबी थमा देते हैं। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इन बच्चों तक गाड़ी कैसे पहुँची।

पुलिस थाना कांगड़ा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। हादसे के कारणों और लापरवाही की गहनता से जांच की जा रही है। — अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा

कांगड़ा थाना के अंतर्गत ही सोमवार देर रात कछियारी फोरलेन पर भी एक अन्य दुर्घटना हुई। यहाँ पंजाब नंबर की एक टैक्सी और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हुआ है। हालांकि, पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों ने बाद में आपसी समझौता कर लिया, जिसके चलते कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें