हमीरपुर: नेशनल हाईवे पर ट्रक और जीप की भीषण टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, दो घायल

हमीरपुर: नेशनल हाईवे पर ट्रक और जीप की भीषण टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, दो घायल
हमीरपुर: नेशनल हाईवे पर ट्रक और जीप की भीषण टक्कर, इकलौते बेटे की मौत, दो घायल

Published:

हमीरपुर I

हमीरपुर जिला के तहत नेशनल हाईवे-103 पर ठमाणी के पास मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा पेश आया। एक ट्रक और ट्राला जीप के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने परिवार का इकलौता चिराग था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात करीब एक बजे हुआ। हमीरपुर के धनवीं निवासी लवेश पटियाल अपने भाई शौर्य पटियाल और दोस्त रोहित के साथ ट्राला जीप में दूध की सप्लाई लेने के लिए बिलासपुर की ओर जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ठमाणी क्षेत्र में जीप चालक ने आगे चल रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान सामने से एक अन्य वाहन आ गया, जिससे बचने के प्रयास में ट्राला जीप अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जीप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीनों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहाँ उपचार के दौरान रोहित ने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। वहीं, लवेश और शौर्य का उपचार अभी अस्पताल में चल रहा है।

सड़क हादसे में एक युवक की मृत्यु हुई है और दो अन्य घायल हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।" — बलवीर सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक (SP), हमीरपुर

मृतक रोहित अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें