मंडी: "नगर निकाय और पंचायत चुनावों में होगा कांग्रेस का सफाया, भाजपा की जीत तय", निहाल चंद शर्मा का दावा

Published:

मंडी I

हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और पंचायत चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के मंडी जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने हुंकार भरते हुए कहा है कि इन चुनावों में प्रदेश भर सहित जिला मंडी में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत होगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता तंग आ चुकी है और अब चुनावों में उन्हें सबक सिखाने का समय आ गया है।

निहाल चंद शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार अपनी विफलताओं और जनता के आक्रोश से डरी हुई थी, इसीलिए पिछले कई महीनों से इन चुनावों को टालने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि अब जबकि चुनाव की घोषणा हो चुकी है, तो कांग्रेस का हारना निश्चित है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी समर्थित उम्मीदवार सभी स्तरों पर अपना परचम लहराएंगे शहरी निकाय नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत। ग्रामीण निकाय जिला परिषद, ब्लॉक समिति और ग्राम पंचायत। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा की विचारधारा से जुड़े लोग भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे और कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो जाएगा।

कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए निहाल चंद शर्मा ने कहा कि यह सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का जो वादा किया था, वह केवल एक छलावा साबित हुआ। महिलाओं और युवाओं को ठगने वाली इस सरकार की मानसिकता महिला विरोधी है, जिसका प्रमाण महिला आरक्षण जैसे मुद्दों पर इनके रुख से साफ दिखता है।

आगामी चुनावों की रणनीति साझा करते हुए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे कमर कस लें और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है और कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेंगे। निहाल चंद शर्मा ने भरोसा जताया कि जनता विकास और विश्वास के नाम पर भाजपा का साथ देगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें