जयराम ठाकुर का तीखा हमला : कांग्रेस का काम केवल विरोध करना, चाहे देश हित हो या महिला सम्मान

जयराम ठाकुर का तीखा हमला : कांग्रेस का काम केवल विरोध करना, चाहे देश हित हो या महिला सम्मान
जयराम ठाकुर का तीखा हमला : कांग्रेस का काम केवल विरोध करना, चाहे देश हित हो या महिला सम्मान

Published:

सिरमौर I

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए उसे 'दोहरे चरित्र' वाली पार्टी करार दिया है। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बाग पशोग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा विरोध करना है, फिर चाहे वह देश हित का मुद्दा हो या महिलाओं के सम्मान से जुड़ा बिल।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नारी शक्ति वंदना बिल (महिला आरक्षण) पर कांग्रेस का असली चेहरा देश के सामने आ गया है। उन्होंने कहा एक तरफ कांग्रेस महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत करती है और दूसरी ओर सदन में इसका विरोध कर जनता के समक्ष अपना दोहरा चरित्र पेश कर रही है। कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई सरोकार नहीं है।

आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद सदस्य के लिए भाजपा आधिकारिक तौर पर अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि सभी संगठित होकर प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करें और पार्टी की जड़ों को ग्रामीण स्तर पर मजबूत करें।

प्रदेश की वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सुक्खू सरकार पूरी तरह से जनविरोधी हो चुकी है। पिछले तीन वर्षों में जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को बंद करने के अलावा कोई काम नहीं हुआ।

सरकार इस समय विघटन की परिस्थिति से गुजर रही है। आलम यह है कि मंत्रियों और नेताओं के बयान आपस में मेल नहीं खाते। मुख्यमंत्री हाल ही में सराहां आए, लेकिन बिना किसी बजटीय घोषणा के जनता को ठग कर चले गए, जो कि पच्छाद के स्थानीय नेताओं और सरकार के लिए शर्म की बात है।

पच्छाद में जनसभा के बाद जयराम ठाकुर पांवटा साहिब पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक निजी रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। इसके बाद वे देहरादून (उत्तराखंड) में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गए।

इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, मार्केटिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष बलदेव भंडारी, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू और भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप शर्मा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें