ऊना रैगिंग मामला: चंडीगढ़ भागे आरोपी को पिता ने ही किया पुलिस के हवाले, कानून का सम्मान कर पेश की मिसाल

Published:

ऊना I

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली उपमंडल स्थित पंडोगा के एक निजी कॉलेज में हुई रैगिंग की वारदात में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी अमन कुमार, जो वारदात के बाद चंडीगढ़ फरार हो गया था, अब पुलिस की गिरफ्त में है। इस मामले में सबसे खास बात यह रही कि आरोपी के पिता ने ही उसे पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया।

हरोली पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही थीं। मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की मौजूदगी मोहाली और चंडीगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पाई गई थी।

जब पुलिस चंडीगढ़ पहुँची और आरोपी के पिता विनोद कुमार (जो चंडीगढ़ में ही नौकरी करते हैं) को पूरे मामले की जानकारी दी, तो उन्होंने कानून का साथ देने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने बेटे अमन को पुलिस के समक्ष पेश कर दिया।

यह मामला पंडोगा स्थित केसी कॉलेज का है, जहाँ होटल मैनेजमेंट के दूसरे वर्ष के एक छात्र ने सीनियर छात्र अमन कुमार (निवासी अजोगर खास, जिला कांगड़ा) पर रैगिंग और बेरहमी से पिटाई करने के आरोप लगाए थे। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने अमन को तुरंत प्रभाव से निष्कासित कर दिया था। कॉलेज प्रबंधन ने आंतरिक जांच के लिए एक विशेष कमेटी का भी गठन किया है।

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम आरोपी को लेकर ऊना लौट रही है। उन्होंने कहा आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छात्र की सुरक्षा और अनुशासन के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

समाज और पुलिस हलकों में आरोपी के पिता विनोद कुमार के कदम की सराहना हो रही है। उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देते हुए न केवल जांच में सहयोग किया, बल्कि अपने बेटे को गलत रास्ते पर जाने से रोककर कानून के हवाले किया।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें