सुंदरनगर: रेस्टोरेंट संचालक की दबंगई, ऑर्डर में देरी पर जोमैटो डिलीवरी बॉय को पीटा; युवक के टूटे दांत

Published:

सुंदरनगर I

मंडी जिले के सुंदरनगर (चतरोखड़ी) में रविवार रात एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद संचालक ने एक जोमैटो डिलीवरी बॉय की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे युवक के दांत टूट गए। इस घटना के विरोध में डिलीवरी पार्टनर्स और स्थानीय लोगों ने थाने के बाहर चक्का जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात एक जोमैटो डिलीवरी बॉय चतरोखड़ी स्थित एक नामी रेस्टोरेंट में ऑर्डर लेने पहुंचा था। बताया जा रहा है कि ऑर्डर तैयार होने में हो रही देरी को लेकर युवक ने सवाल किया, जिस पर रेस्टोरेंट मालिक और उसके बीच तीखी बहस हो गई।

बहस इतनी बढ़ गई कि संचालक ने अपना आपा खो दिया और युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। प्रहार इतना जबरदस्त था कि डिलीवरी बॉय के दांत टूट गए और वह लहूलुहान हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शहर के अन्य डिलीवरी पार्टनर्स और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। बड़ी संख्या में लोग सुंदरनगर थाने के बाहर एकत्रित हुए और मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोपी संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग को लेकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिगड़ती स्थिति को देखते हुए डीएसपी सुंदरनगर भरत भूषण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत किया और चक्का जाम खुलवाया।

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घायल युवक का मेडिकल करवाया गया है और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

इस घटना ने देर रात तक सेवा देने वाले डिलीवरी बॉयज की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मेहनत कर अपना पेट पालने वाले युवाओं के साथ इस तरह की मारपीट और गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें