मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनावों को प्रभावित करना चाहते मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है।

3 मिनट
जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनावों को प्रभ�ावित करना चाहते मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

मण्डी।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। अपने सराज प्रवास के दौरान शंकरदेहरा और जरोल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठकें करने के बाद उन्होंने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की

प्रचंड जीत ने साफ कर दिया है कि इस सरकार के खिलाफ विदाई की शहनाई बज चुकी है, जिसका शोर सुनने का साहस मुख्यमंत्री में नहीं है। जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री स्थानीय निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को छिपाने के लिए सोशल मीडिया और मीडिया के सामने जीत के झूठे और मनगढ़ंत आँकड़े परोस रहे हैं,

ताकि आगामी पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस को होने वाले भारी नुकसान से बचाया जा सके।

जब प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए, तो किस आधार पर जीत का दावा कर रही कांग्रेस?

नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए सवाल उठाया कि जब कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय निकाय चुनावों के लिए अपने आधिकारिक प्रत्याशी ही घोषित नहीं किए थे, तो अब वे किस आधार पर अपनी जीत के झूठे दावे कर रहे हैं, जबकि सच्चाई इसके बिल्कुल विपरीत है।

जयराम ठाकुर ने स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी ने बकायदा अधिकृत सूची जारी करके बिना सिंबल के अपने मजबूत प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, जिनमें से 60 प्रतिशत से अधिक प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज की है।

यह बंपर जीत सीधे तौर पर वर्तमान सत्तारूढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के भारी आक्रोश और खतरे की घंटी को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि खुद कांग्रेस सरकार के मंत्रियों के अपने गृह क्षेत्रों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने एकतरफा जीत हासिल की है,

लेकिन मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तर्ज पर राजनीतिक जिद्द पर अड़े हैं कि वे चुनाव हारे नहीं हैं।

केंद्र के बजट की हो रही बंदरबांट, सुक्खू सरकार के पास विकास के लिए पैसा नहीं

जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार के पास न तो प्रदेश में विकास कार्य करवाने के लिए बजट बचा है और न ही अब उनकी कोई नीयत रह गई है। साढ़े तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बावजूद यह सरकार धरातल पर एक भी बड़ी उपलब्धि बताने की स्थिति में नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की विकास नीतियों के साथ मजबूती से आगे बढ़ना चाहती है, परंतु दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि केंद्र से मिल रहे विकास बजट को भी सुक्खू सरकार बंदरबांट करके सिर्फ अपने खास गुट के कांग्रेस विधायकों और चुनिंदा 'मित्रों' के क्षेत्रों में ही

खर्च कर रही है। मुख्यमंत्री के पैरों तले से राजनीतिक जमीन पूरी तरह खिसक चुकी है, इसलिए वे अब सीधे जनता के बीच जाने से कतरा रहे हैं और केवल सोशल मीडिया व बंद कमरों से बयानबाजी कर रहे हैं।

गारंटियों से ठगी गई ग्रामीण जनता आगामी चुनावों में सिखाएगी कड़ा सबक

पूर्व मुख्यमंत्री ने सराज विधानसभा क्षेत्र के सभी 4 जिला परिषद वार्डों (ब्रयोगी, रोड़ आदि) में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की ऐतिहासिक विजय का दावा करते हुए कहा कि आने वाले नगर निगम, जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनावों में भी कांग्रेस का पूरी तरह सूपड़ा साफ होना तय है।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों के बाद अब प्रदेश की ग्रामीण जनता भी कांग्रेस की झूठी चुनावी गारंटियों के पूरा न होने के कारण खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी, बागवान, युवा और महिलाएं इस सरकार के गलत फैसलों से बुरी तरह त्रस्त हैं।

प्रदेश की जागरूक जनता इस निकम्मी और झूठी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह बेताब बैठी है और आगामी चुनावों में इन्हें कड़ा सबक सिखाएगी।

इस खबर को शेयर करें