मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

आईआईटी मंडी के छात्र की दर्दनाक मौत: कमांद में खड्ड में नहाते समय डूबा बीटेक का छात्र

सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कमांद क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आईआईटी मंडी के एक होनहार छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई।

2 मिनट
आईआईटी मंडी के छात्र की दर्दनाक मौत: कमांद में खड्ड में नहाते समय डूबा बीटेक का �छात्र

मंडी।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कमांद क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें आईआईटी मंडी के एक होनहार छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय विपिन कुमार के रूप में हुई है, जो हरियाणा के भिवानी जिले के लोहारू का रहने वाला था।

विपिन आईआईटी मंडी में बीटेक का छात्र था और कैंपस के नाको हॉस्टल में रह रहा था। शुक्रवार दोपहर को हुई इस घटना ने संस्थान और छात्र के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर करीब 1:40 बजे उस समय हुआ जब विपिन अपने साथियों के साथ रियागड़ी खड्ड में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गया और डूबने लगा।

स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस दिखाते हुए उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह पूरी तरह अचेत हो चुका था। उसे आनन-फानन में जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पधर अनिल कटोच ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडी के शवगृह में रखवा दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या छात्र अकेले खड्ड में उतरा था या सुरक्षा संबंधी कोई अन्य चूक हुई थी। इस दुखद घटना के बाद कमांद क्षेत्र और आईआईटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस खबर को शेयर करें