मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

Lahaul-Spiti News: ICMR हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर केलांग नहीं, काजा में बने—केसंग रापचिक की मांग

सार

लाहौल-स्पीति यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं TAC सदस्य केसंग रापचिक ने केंद्र सरकार से प्रस्तावित ICMR हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर को केलांग के बजाय काजा में स्थापित करने की मांग की है। उनका कहना है कि काजा की अधिक ऊंचाई और सीमित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए यह स्थान अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक उपयुक्त है।

2 मिनट
Lahaul-Spiti News: ICMR हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर केलांग नहीं, काजा में बने—केसंग रापचिक की मांग

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष केसंग रापचिक ने केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा से स्पीति के काजा में हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर स्थापित करने का किया आग्रह।

लाहौल-स्पीति यूथ कांग्रेस अध्यक्ष एवं TAC (Tribal Advisory Council) सदस्य केसंग रापचिक ने केंद्र सरकार और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से प्रस्तावित ICMR हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर को केलांग के बजाय स्पीति के मुख्यालय काजा में स्थापित करने की मांग की है।

केसंग रापचिक का कहना है कि काजा और पूरा स्पीति क्षेत्र अधिक ऊंचाई पर स्थित है, जहां हाई एल्टीट्यूड सिकनेस (Acute Mountain Sickness - AMS) के मामले अपेक्षाकृत अधिक सामने आते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं, जबकि हर वर्ष बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग इस क्षेत्र में आते-जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि यह रिसर्च सेंटर काजा में स्थापित किया जाता है, तो इससे उच्च हिमालयी क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं पर बेहतर वैज्ञानिक अनुसंधान संभव होगा। साथ ही स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ भी मिल सकेगा।

केसंग रापचिक ने इसे जनजातीय क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि काजा में ICMR हाई एल्टीट्यूड रिसर्च सेंटर की स्थापना से स्वास्थ्य, अनुसंधान और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

इस खबर के विषय

  • लाहौल-स्पीति
  • ICMR
  • Health Research
  • Kaza
  • Caseang Rapchik
  • High Altitude
  • Youth Congress
  • Tribal Development
  • Tribal Advisory Council

इस खबर को शेयर करें