मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

सार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ में 11वीं कक्षा की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्रा अपने किराये के कमरे में मृत पाई गई, जबकि घटना के समय उसकी मां बाहर थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 मिनट
हिमाचल: 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराये के कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

सिरमौर के राजगढ़ में दर्दनाक घटना, शिमला की रहने वाली छात्रा मां और बहनों के साथ रहती थी किराये के मकान में

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र से एक दर्दनाक और संदिग्ध मामला सामने आया है, जहां 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने किराये के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई।

जानकारी के अनुसार, मृत छात्रा मूल रूप से शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र की रहने वाली थी और अपनी मां तथा दो छोटी बहनों के साथ राजगढ़ में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

घटना के समय छात्रा घर में अकेली थी। बताया जा रहा है कि उसकी मां किसी सामाजिक कार्यक्रम में गई हुई थीं। जब वह वापस लौटीं तो उन्होंने अपनी बेटी को कमरे में अचेत अवस्था में पाया, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती तौर पर मामला संदिग्ध माना जा रहा है और पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

फिलहाल, इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

facebook

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें