मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हिमाचल के मंडी में पेट्रोल-डीजल की राशनिंग: वाहनों के लिए 500 और 1000 रुपये की लिमिट तय, सरकार बोली- सप्लाई सामान्य

सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ईंधन संकट के बाद अब मंडी शहर में भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत गहराने लगी है।

2 मिनट
हिमाचल के मंडी में पेट्रोल-डीजल की राशनिंग: वाहनों के लिए 500 और 1000 रुपये क��ी लिमिट तय, सरकार बोली- सप्लाई सामान्य

मंडी।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ईंधन संकट के बाद अब मंडी शहर में भी पेट्रोल और डीजल की किल्लत गहराने लगी है। मंडी के पेट्रोल पंपों पर तेल की 'राशनिंग' (सीमित आपूर्ति) शुरू कर दी गई है, जिसके तहत वाहनों में एक निश्चित राशि से अधिक का ईंधन नहीं डाला जा रहा है।

नए नियमों के मुताबिक, दोपहिया वाहनों (स्कूटी/बाइक) के लिए 400 से 500 रुपये और चारपहिया वाहनों के लिए अधिकतम 1,000 रुपये का ही पेट्रोल-डीजल तय किया गया है।

ईंधन की इस राशनिंग की खबर फैलते ही मंडी शहर के पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए एक पंप से दूसरे पंप के चक्कर काट रहे हैं।

बस अड्डे के समीप स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की सीमित मात्रा दिए जाने को लेकर कई वाहन चालकों ने कड़ा रोष जताया और वहां मौजूद स्टाफ के साथ तीखी बहस भी हुई। जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि पर्यटन सीजन के बीच अचानक तेल की इस तरह किल्लत क्यों पैदा हो गई है।

दूसरी ओर, राज्य सरकार और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (Oil Marketing Companies) ने प्रदेश में किसी भी तरह के ईंधन संकट से साफ इनकार किया है। आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया गया है कि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के सभी डिपो, पेट्रोल पंपों और एलपीजी वितरण केंद्रों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे घबराहट (Panic Buying) में आकर अनावश्यक खरीदारी न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा रखें।

इस खबर को शेयर करें