मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

गगल एयरपोर्ट के विस्तार को हाईकोर्ट की हरी झंडी, भूमि अधिग्रहण को बताया जरूरी

सार

गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायालय ने बड़े जनहित को प्राथमिकता देते हुए एयरपोर्ट विस्तार को हरी झंडी दी है और इसके लिए भूमि अधिग्रहण को आवश्यक बताया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को टेक्नो-इकनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट जल्द पूरी करने और पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

TV Incharge

1 मिनट
गगल एयरपोर्ट के विस्तार को हाईकोर्ट की हरी झंडी, भूमि अधिग्रहण को बताया जरूरी

जनहित को प्राथमिकता देते हुए हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला, सरकार को जल्द पूरी करनी होगी टेक्नो-इकनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट और पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति रंजन शर्मा की खंडपीठ ने एयरपोर्ट विस्तार को हरी झंडी देते हुए बड़े जनहित को प्राथमिकता दी है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण आवश्यक है।

न्यायालय ने राज्य सरकार को टेक्नो-इकनॉमिक फिजिबिलिटी रिपोर्ट (TEFR) जल्द से जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही पर्यावरण प्रभाव आकलन (EIA) अधिसूचना, 2006 के तहत आवश्यक पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने को कहा है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण पूरा होने का इंतजार किए बिना शुरू की जानी चाहिए।

इस मामले में 30 जुलाई को हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। याचिका पर लंबी सुनवाई हुई और मामला 92 से अधिक बार अदालत के समक्ष सूचीबद्ध किया गया। अब हाईकोर्ट के इस फैसले से गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें