हिमाचल दिवस 2026: रिकांगपिओ में CM सुक्खू फहराएंगे तिरंगा, जिलों के लिए मंत्रियों की सूची जारी; जानें आपके शहर में कौन होगा मुख्य अतिथि

Published:

शिमला।

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अप्रैल को मनाए जाने वाले हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोहों के लिए मुख्य अतिथियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस वर्ष राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांगपिओ में आयोजित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रिकांगपिओ में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। उनके साथ स्थानीय विधायक और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ तिरंगा फहराएंगे और प्रदेशवासियों को अपना संदेश देंगे।

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश के अन्य जिलों में कैबिनेट मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ध्वजारोहण करेंगे। विस्तृत सूची इस प्रकार है शिमला मुकेश अग्निहोत्री उप-मुख्यमंत्री ,हमीरपुर कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष ,बिलासपुर कर्नल धनीराम शांडिल स्वास्थ्य मंत्री ,कांगड़ा (धर्मशाला)चंद्र कुमार कृषि मंत्री ,सिरमौर

(नाहन) हर्षवर्धन सिंह चौहान उद्योग मंत्री ,ऊना रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री ,मंडी विक्रमादित्य सिंह लोक निर्माण मंत्री ,चंबा राजेश धर्माणी टीसीपी मंत्री ,लाहौल-स्पीति (केलांग) यादवेंद्र गोमा आयुष मंत्री ,सोलन आर.एस. बाली उपाध्यक्ष, पर्यटन विकास बोर्ड कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर विधायक (मुख्य अतिथि)।

सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव ने बताया कि इस संबंध में सभी जिला प्रशासन को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने हाल ही में रिकांगपिओ के पुलिस ग्राउंड का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया था।

सभी जिलों में सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड की रिहर्सल शुरू कर दी गई है। हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के लिए कुछ नई घोषणाएं भी कर सकते हैं, जिस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें