ऐतिहासिक धरोहरों से रूबरू हुए सरदार पटेल विवि मण्डी के छात्र; जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर का शैक्षणिक भ्रमण संपन्न

Published:

मण्डी।

सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU) मण्डी के इतिहास विभाग का 31 सदस्यीय दल ग्वालियर स्थित जीवाजी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भ्रमण से सफलतापूर्वक लौट आया है। संकाय-विद्यार्थी सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक और जीवंत इतिहास का अनुभव कराना था।

विश्वविद्यालय पहुँचने पर कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने दल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने शैक्षणिक भ्रमण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा समकालीन उच्च शिक्षा में ज्ञान केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

इतिहास जैसे विषय में स्थलों, अभिलेखों और स्थापत्य का प्रत्यक्ष अवलोकन विद्यार्थियों को जीवंत इतिहास से साक्षात्कार कराता है। जीवाजी विवि के साथ हमारा यह समझौता राष्ट्रीय एकता और बौद्धिक समन्वय को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी मिसाल है।

कार्यक्रम के संयोजक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने यात्रा का विस्तृत विवरण साझा किया। सात दिवसीय इस यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने निम्नलिखित संस्थानों और स्थलों का गहन अध्ययन किया।

जीवाजी विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन, केन्द्रीय पुस्तकालय, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केन्द्रीय उपकरण सुविधा और सर मार्टिमोर व्हीलर संग्रहालय। ग्वालियर का किला, मितावली का चौसठ योगिनी मंदिर, पडावली, बटेश्वर मंदिर समूह, अशोककालीन गुर्जरा अभिलेख, सोनागिर जैन मंदिर और पीताम्बर पीठ।

विद्यार्थियों ने जीवाजी विश्वविद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया, जहाँ प्रो. शांतिदेव सिसोदिया ने उनका मार्गदर्शन किया।

इस 31 सदस्यीय दल में 26 एम.ए. विद्यार्थी, 3 शोधार्थी और 2 संकाय सदस्य शामिल थे। दल का नेतृत्व विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा और सहायक आचार्य डॉ. रामपाल ने किया। शोधार्थियों में वेद प्रकाश, राहुल कुमार और डोल्मा सहित अन्य छात्र उपस्थित रहे।

डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने इस सफल आयोजन और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. राजकुमार आचार्य और प्रो. शांतिदेव सिसोदिया के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह यात्रा विद्यार्थियों के शोध और भविष्य के अध्ययन के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगी।

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें