आईफोन के जुनून में नाबालिग ने पार की हदें, मां के गहने चुराकर ले लिया ₹3 लाख का लोन

आईफोन के जुनून में नाबालिग ने पार की हदें, मां के गहने चुराकर ले लिया ₹3 लाख का लोन
आईफोन के जुनून में नाबालिग ने पार की हदें, मां के गहने चुराकर ले लिया ₹3 लाख का लोन

Published:

हमीरपुर।

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना नादौन के तहत गगाल क्षेत्र में हुई गहनों की चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में जो खुलासा हुआ है, उसने रिश्तों और आधुनिक शौक के खतरनाक तालमेल को उजागर किया है। एक नाबालिग बेटे ने आईफोन खरीदने और अपने अन्य शौक पूरे करने के लिए घर की अलमारी से मां के गहने चुराए और उन पर लाखों का लोन ले लिया।

3 अप्रैल को दर्ज हुई थी शिकायत

जानकारी के अनुसार, गगाल निवासी मुकेश कुमार ने 3 अप्रैल को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उनकी पत्नी के सोने के गहने घर की अलमारी से गायब हैं। मुकेश ने अपने ही नाबालिग बेटे पर चोरी का शक जाहिर किया था। पुलिस ने जब मामले की गहनता से तफ्तीश की, तो परतें दर परत सच सामने आता गया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नाबालिग की मुलाकात एक शादी समारोह के दौरान कृष कौंडल (निवासी गांव कुठार) से हुई थी, जो डीजे बजाने का काम करता है। दोनों में दोस्ती हुई और आईफोन की चाहत में उन्होंने गहने ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

नाबालिग ने घर से 31.77 ग्राम सोना चुराकर कृष को दिया। कृष ने अपनी बहन निशा कुमारी के साथ मिलकर नादौन स्थित एक निजी फाइनेंस कंपनी में इन गहनों को गिरवी रख दिया।गहनों के बदले करीब 3 लाख रुपये का गोल्ड लोन प्राप्त किया गया।

पुलिस ने बरामद किए गहने, तीन आरोपी निशाने पर

पुलिस ने नादौन की फाइनेंस कंपनी से चोरी के तमाम गहने बरामद कर लिए हैं। शिकायतकर्ता की पत्नी ने गहनों की पहचान कर ली है। पुलिस ने इस मामले में नाबालिग सहित कृष कौंडल और उसकी बहन निशा कुमारी को जांच के दायरे में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी हमीरपुर का वक्तव्य

गगाल चोरी मामले को सुलझा लिया गया है और चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फाइनेंस कंपनी ने नाबालिग के माध्यम से लाए गए गहनों पर लोन देने की प्रक्रिया में किन नियमों का पालन किया। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।— बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें