मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर के गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, 5 हजार लोगों के लिए भंडारा

सार

हमीरपुर के गांधी चौक पर खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भक्तों ने केक काटा और करीब 5 हजार लोगों के लिए कचौरी-कढ़ी के भंडारे की व्यवस्था की। दिनभर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर के गांधी चौक पर धूमधाम से मनाया खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव, 5 हजार लोगों के लिए भंडारा

भक्तों ने केक काटकर मनाई खुशियां, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परोसा कचौरी-कढ़ी का प्रसाद

जिला हमीरपुर के गांधी चौक पर खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम के भक्तों ने केक काटकर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। वहीं, गांधी चौक पर आने-जाने वाले लोगों के लिए कचौरी और कढ़ी के भंडारे का आयोजन किया गया। दिनभर बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

जन्मोत्सव के दौरान गांधी चौक पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला। बाबा श्याम के जन्मदिवस को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह रहा। आयोजन के दौरान राहगीरों और बाजार में आने वाले लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन परोसा गया।

दूसरी बार किया जा रहा भंडारे का आयोजन

स्थानीय व्यापारी नरेश ने बताया कि हमीरपुर के गांधी चौक पर खाटू श्याम जी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष से बाबा श्याम का जन्मोत्सव मनाने की शुरुआत की गई थी और इस वर्ष दूसरी बार भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

नरेश के अनुसार, इस बार करीब 5 हजार लोगों के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। गांधी चौक से गुजरने वाले लोग भी रुककर कचौरी और कढ़ी का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर यह आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव से किया जा रहा है।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें