मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

गंगथ में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर, तहसीलदार राधिका सैनी ने युवाओं को किया जागरूक

सार

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगथ में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। तहसीलदार नूरपुर राधिका सैनी ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए युवाओं को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की।

2 मिनट
गंगथ में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर, तहसीलदार राधिका सैनी ने युवाओं को किया जागरूक

बोलीं- नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित; अभिभावक बच्चों पर रखें नजर

इंदौरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगथ में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत घर गंगथ में आयोजित शिविर में तहसीलदार नूरपुर राधिका सैनी ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।

राधिका सैनी ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का जीवन प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका असर पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन के साथ-साथ परिवार और समाज के हर वर्ग को मिलकर प्रयास करना होगा।

उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने और उन्हें खेल, शिक्षा व रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा देकर उन्हें नशे से दूर रखा जा सकता है।

तहसीलदार ने कहा कि अगर आसपास कोई व्यक्ति नशे की चपेट में है तो उसे तिरस्कार करने के बजाय सही मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत है। नशे की समस्या से बाहर निकलने में परिवार और समाज की सकारात्मक भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज बनाने में हर नागरिक की भूमिका अहम है। इसके लिए लोगों को जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास के युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें