दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, अमृतसर के दो श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, अमृतसर के दो श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल
दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, अमृतसर के दो श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

Published:

बाबा बालकनाथ मंदिर से लौट रही थी बस, तीन गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया; प्रशासन ने दी फौरी राहत

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और बिलासपुर जिले की सीमा पर स्थित दियोटसिद्ध-शाहतलाई मार्ग पर रविवार रात श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस हादसे का शिकार हो गई। हादसे में अमृतसर (पंजाब) के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस में सवार श्रद्धालु बाबा बालकनाथ मंदिर के दर्शन कर वापस अमृतसर लौट रहे थे। अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बस में सवार थे 35 श्रद्धालु

हादसे के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों, टैक्सी चालकों, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल 13 श्रद्धालुओं में से दो की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

उपचार के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 24 वर्षीय हितेश कुमार और 15 वर्षीय काव्य, दोनों निवासी अमृतसर (पंजाब) के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल विनायक (16) को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं शिबा (20) और रोहित कुमार (30) को बेहतर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है।

बड़सर अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

सिविल अस्पताल बड़सर में उपचाराधीन घायलों में दर्पण (19), रेनू (35), भाग सिंह (35), सुखविंदर सिंह (47), लवदीप (18), काजल (21), गुरकीरत सिंह (19), गुरदीप सिंह (70), जसवीर कौर (40) और युवराज (16) शामिल हैं।

अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया।

पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन ने दी 1.08 लाख रुपये की फौरी राहत

हादसे के बाद प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों और घायलों को कुल 1,08,500 रुपये की फौरी राहत वितरित की गई।

मृतक हितेश कुमार और काव्य के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि दी गई। वहीं अन्य घायलों को उनकी चोटों की गंभीरता के आधार पर नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

संबंधित खबरें

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

घवांडल पशु चिकित्सालय में पशु जन्म नियंत्रण शिविर, 15 कुत्तों की सफल नसबंदी

पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...

पूरा पढ़ें (Read More) →
करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

करंट लगने से इकलौते बेटे की मौत, दो महीने बाद भी परिवार की सुध लेने नहीं पहुंचा प्रशासन; चार बहनों और बुजुर्ग माता-पिता का था सहारा

बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

13 नवंबर को मंडी में CM सुक्खू के नेतृत्व में निकलेगी एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन, तैयारियों में जुटा प्रशासन

हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...

पूरा पढ़ें (Read More) →
बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

बीबीएमबी मामले पर विक्रमादित्य सिंह बोले- वीरभद्र सिंह ने शुरू की थी हिमाचल के हक की लड़ाई, चंडीगढ़ में भी जारी रहेगी हिस्सेदारी की मांग

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...

पूरा पढ़ें (Read More) →
BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

BBMB मामले में हिमाचल को बड़ी जीत, हर साल 600 से 1000 करोड़ रुपये का होगा फायदा: हर्षवर्धन चौहान

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...

पूरा पढ़ें (Read More) →

इससे पहले और बाद की खबरें