धर्मपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत सरी के सरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग की नाले में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान बालम राम पुत्र गणु राम निवासी सरी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार बालम राम किसी तरह नाले में जा गिरे। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में नाले में गिरे।
हादसे की खबर फैलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। 75 वर्षीय बालम राम की मौत से परिवार में मातम छा गया है। वहीं, गांव में भी इस घटना को लेकर हर कोई स्तब्ध है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर हादसे के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पशु चिकित्सालय घवांडल में आयोजित पशु जन्म नियंत्रण शिविर में 15 श्वानों की सफल शल्य चिकित्सा की गई। इनमें 7 मादा और 8 नर कुत्ते शामिल रहे। शिविर का उद्देश्य ...
बिलासपुर के श्री नयना देवी जी क्षेत्र के भटेड गांव में करंट लगने से जान गंवाने वाले गुरमेल सिंह के परिवार ने प्रशासन पर सुध न लेने का आरोप लगाया है। परिवार क...
हिमाचल को चिट्टे के नशे से मुक्त बनाने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीबीएमबी में हिमाचल की हिस्सेदारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इस कानूनी लड़ाई क...
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने BBMB मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को हिमाचल की बड़ी जीत बताया है। उनके अनुसार प्रदेश को 11,975 मिलियन यूनिट बिजली की बका...