मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

पांवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका, आंज–भोज क्षेत्र के 26 परिवार भाजपा में शामिल

सार

पांवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका, आंज–भोज क्षेत्र के 26 परिवार भाजपा में शामिल

2 मिनट
पांवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका, आंज–भोज क्षेत्र के 26 परिवार भाजपा में शामिल

पांवटा साहिब : पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंज–भोज इलाके में 26 परिवारों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र की राजनीति अचानक गर्मा गई है, और कांग्रेस में स्पष्ट रूप से बेचैनी देखी जा रही है। उद्योग मंत्री के ही जिले में कांग्रेस को आज करारा धक्का लगा है।

भाजपा विधायक सुखराम चौधरी और मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की मौजूदगी में इन परिवारों का पार्टी में स्वागत किया गया। दोनों नेताओं ने नवप्रवेशी परिवारों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।

तीन साल में एक काम नहीं… झूठी घोषणाओं का ढेर” ग्रामीणों का आरोप

भाजपा में शामिल हुए ग्रामीणों ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस सरकार पर तीखे शब्दों में हमला बोला। ग्रामीणों का कहना है कि : तीन साल में एक भी बड़ा विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरा, सड़कें बदहाल, पैदल चलना तक मुश्किल, स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र, मंत्री सहित पूरी सरकार विकास कार्यों में विफल,

पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाज पूरी तरह ठप ग्रामीणों का आरोप है कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता की समस्याएं सुनने की भी कोशिश नहीं की, जबकि भाजपा नेता हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे।

कार्यक्रम में विधायक सुखराम चौधरी ने कांग्रेस सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसी सरकार है जिसमें जनता सबसे अधिक परेशान हुई है।
“विकास कार्य ठप पड़े हैं, जनता को बदले में सिर्फ धोखा मिला है। आने वाले पंचायत चुनावों में कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा और 2027 में भाजपा भारी मतों से सत्ता में वापसी करेगी।”

इस खबर को शेयर करें