मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

संजौली हेलीपोर्ट से उड़ानें शुरू, CM सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; अब मिनटों में पहुंचेंगे कुल्लू और किन्नौर, जानें किराया

सार

केंद्र की 'उड़ान' योजना के तहत हेरिटेज एविएशन और पवन हंस ने शुरू की सेवा; संजौली से रिकांगपिओ और भुंतर के लिए रोजाना मिलेगी हेली टैक्सी।

2 मिनट
संजौली हेलीपोर्ट से उड़ानें शुरू, CM सुक्खू ने दिखाई हरी झंडी; अब मिनटों में पहुंचेंगे कुल्लू और किन्नौर, जानें किराया

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला अब हवाई मार्ग से प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों के और करीब आ गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज संजौली हेलीपोर्ट से बहुप्रतीक्षित हेली टैक्सी सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस सेवा के शुरू होने से न केवल पर्यटन को पंख लगेंगे, बल्कि आपातकालीन स्थिति में मरीजों को एयरलिफ्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।

संजौली बना उड़ानों का नया केंद्र संजौली हेलीपोर्ट, जो लंबे समय से उड़ानों की प्रतीक्षा कर रहा था, अब आधिकारिक तौर पर खोल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को 'पयर्टन राज्य' के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हवाई कनेक्टिविटी इसमें मील का पत्थर साबित होगी।

पर्यटन विभाग और विमानन कंपनियों के अनुसार, शुरुआती चरण में निम्नलिखित रूट और किराए तय किए गए हैं।

इन कंपनियों को मिली जिम्मेदारी सरकार ने पवन हंस लिमिटेड और हेरिटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। पवन हंस हफ्ते में तीन दिन (सोमवार, गुरुवार और शनिवार) चंडीगढ़-संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ रूट पर सेवाएं देगी, जबकि हेरिटेज एविएशन शिमला और किन्नौर के बीच प्रतिदिन उड़ान भरेगी। 6-सीटर एयरबस H125 हेलीकॉप्टर का उपयोग इन सेवाओं के लिए किया जा रहा है।

पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव संजौली हेलीपोर्ट शहर के मुख्य हिस्से के करीब होने के कारण पर्यटकों के लिए जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगा।

इसके अलावा, यहाँ 'नाइट लैंडिंग' की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे रात के समय भी आपातकालीन स्थिति में मरीजों को रामपुर या किन्नौर से सीधे आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ पहुँचाया जा सकेगा।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें