मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

IGMC को मिली 3 टेस्ला MRI मशीनों की सौगात; सीएम सुक्खू का भाजपा पर प्रहार– "विपक्ष ने मित्रों को दिया लाभ, हमने स्वास्थ्य को दी प्राथमिकता"

सार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी (IGMC) शिमला में तीन अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई (MRI) मशीनों का लोकार्पण किया।

अपडेट: 2 मिनट
IGMC को मिली 3 टेस्ला MRI मशीनों की सौगात; सीएम सुक्खू का भाजपा पर प्रहार– "विपक्ष ने मित्रों को दिया लाभ, हमने स्वास्थ्य को दी प्राथ�मिकता"

शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज आईजीएमसी (IGMC) शिमला में तीन अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई (MRI) मशीनों का लोकार्पण किया। इस नई तकनीक के आने से अब मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट से निजात मिलेगी और गंभीर बीमारियों की सटीक जांच प्रदेश में ही संभव हो पाएगी।

19 साल पुराने दौर से बाहर निकला IGMC

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक आईजीएमसी में 19 साल पुरानी 1.5 टेस्ला मशीन से काम चलाया जा रहा था, जिससे न केवल स्कैन की गुणवत्ता प्रभावित होती थी, बल्कि मरीजों को महीनों बाद की तारीखें मिलती थीं।

उच्च-रेजोल्यूशन इमेजिंग से अब बीमारियों का स्टीक पता चलेगा। सीएम ने घोषणा की कि अगले एक वर्ष के भीतर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में 'हाई-एंड मेडिकल टेक्नोलॉजी' स्थापित की जाएगी ताकि किसी भी हिमाचली को इलाज के लिए राज्य से बाहर न जाना पड़े।

भाजपा पर तीखा हमला: जयराम सरकार ने मित्रों के लिए बनाई योजनाएं

मुख्यमंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार को 'हिमाचल विरोधी' करार देते हुए कहा कि जयराम सरकार को केंद्र से 54 हजार करोड़ की आरडीजी (RDG) और 16 हजार करोड़ का जीएसटी (GST) कंपनसेशन मिला, फिर भी स्वास्थ्य सेवाओं को नजरअंदाज किया गया।पिछली सरकार ने केवल अपने बड़े मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए योजनाएं बनाईं।

हमने संसाधन कम होने के बावजूद आधुनिक तकनीक को प्राथमिकता दी है।

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर बोले सीएम: यह संघीय ढांचे का अपमान

हाल ही में दिल्ली और हिमाचल पुलिस के बीच हुए विवाद पर मुख्यमंत्री ने कड़ा रुख अपनाते हुए दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को 'गैर-कानूनी' बताया। उन्होंने कहा कि बिना वर्दी और स्थानीय थाने को सूचित किए बिना किसी भी राज्य में कार्रवाई करना संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है।

संविधान ने हर राज्य को स्वायत्तता दी है; कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्य पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दूसरे राज्य की पुलिस को स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय करना अनिवार्य है। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिना जानकारी किसी को भी उठा ले जाना प्रदेश के लोगों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल है, जिसे जयराम ठाकुर को समझना चाहिए।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें