मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

चनेड़ स्कूल को मिली ₹2 करोड़ के विज्ञान खंड की सौगात, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन

सार

चंबा जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा।

2 मिनट
चनेड़ स्कूल को मिली ₹2 करोड़ के विज्ञान खंड की सौगात, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने किया भूमि पूजन

चम्बा

चंबा जिले के शिक्षा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ में करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक विज्ञान खंड परिसर (Science Block) का विधिवत भूमि पूजन किया।

इस परियोजना के धरातल पर उतरने से क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों को विज्ञान की आधुनिक शिक्षा और प्रयोगशालाओं की सुविधा अपने ही स्कूल में मिल सकेगी।

शिक्षा मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि इस निर्माण कार्य को गति देने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है। इसमें कुल लागत ₹2 करोड़ है। प्रथम किस्त लोक निर्माण विभाग (PWD) को ₹50 लाख की राशि जारी कर दी गई है। विभाग को जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया मुकम्मल कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

भूमि पूजन के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा चनेड़ स्कूल में विज्ञान खंड की मांग लंबे समय से लंबित थी। स्थानीय छात्रों को विज्ञान की पढ़ाई के लिए दूर न जाना पड़े, इसी उद्देश्य से आज इस मांग को पूरा किया गया है।

हमारी सरकार प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए वचनबद्ध है।दौरे के दौरान शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को भी सुना। उन्होंने केवल ज्ञापन ही नहीं लिए, बल्कि अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही समाधान कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री के साथ क्षेत्र के कई दिग्गज नेता और अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे नीरज नैयर, विधायक (सदर चम्बा),सुरजीत भरमौरी, अध्यक्ष (जिला कांग्रेस कमेटी), विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति।

इस खबर के विषय

  • Chander School
  • science wing grant
  • रोहित ठाकुर
  • education sector
  • Chamba district
  • groundbreaking ceremony

इस खबर को शेयर करें