मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 10वीं में कंपार्टमेंट आने से 15 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

सार

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।

अपडेट: 2 मिनट
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: 10वीं में कंपार्टमेंट आने से 15 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या

बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। ग्राम पंचायत जड्डू कुलज्यार के ठठल जंगल गांव में 15 वर्षीय किशोर अमन कुमार ने 10वीं कक्षा में कंपार्टमेंट आने से आहत होकर मौत को गले लगा लिया।

बताया जा रहा है कि अमन ने राजकीय उच्च पाठशाला ठठल जंगल से इस वर्ष 10वीं की परीक्षा दी थी, लेकिन रविवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में अपेक्षित सफलता न मिलने और कंपार्टमेंट आने के कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था।

यह दुखद घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। अमन के पिता दिहाड़ी-मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे और माता एक समारोह में शामिल होने गई थीं। घर में अकेलेपन और असफलता के बोझ तले दबे किशोर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर फंदा लगा लिया। दोपहर बाद जब मां घर लौटी और दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की से झांकने पर उनके होश उड़ गए; अमन का शव फंदे से लटका हुआ था।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची तलाई थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, हालांकि प्राथमिक दृष्टि में यह मामला परीक्षा परिणाम से उपजे तनाव के कारण आत्महत्या का लग रहा है।

इस घटना ने एक बार फिर परीक्षाओं के दौरान बच्चों पर बढ़ते मानसिक दबाव और काउंसलिंग की जरूरत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस खबर को शेयर करें