मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बिलासपुर में 140.65 ग्राम चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

सार

बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत 140.65 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

2 मिनट
बिलासपुर में 140.65 ग्राम चरस के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

बरमाणा पुलिस ने बैरी हनुमान मंदिर के पास गश्त के दौरान की कार्रवाई, नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना बरमाणा की टीम ने 140.65 ग्राम चरस (कैनाविस) बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई 2026 की रात थाना बरमाणा की टीम बैरी हनुमान मंदिर के समीप गश्त और यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 140.65 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 35 वर्षीय इन्द्र पाल सिंह, पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ऋषि नगर, हाबोवाल खुर्द, लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।

इस मामले में पुलिस थाना बरमाणा में अभियोग संख्या 84/2026, दिनांक 5 जुलाई 2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

जिला पुलिस बिलासपुर ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को नशा तस्करी या किसी अन्य अवैध गतिविधि की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें