मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

कांगड़ा के शाहपुर में दो सगे भाईयों से 9.44 ग्राम चिट्टा बरामद

सार

जिला कांगड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाइयों को 09.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

2 मिनट
कांगड़ा के शाहपुर में दो सगे भाईयों से 9.44 ग्राम चिट्टा बरामद

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाईयों को 09.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) सहित रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। यह भी पड़ताल की जा रही है कि यह कहां से चिट्टा लाते थे और कहां कहां सप्लाई करते थे।

बताया जा रहा है कि पुलिस की विशेष टीम कांगड़ा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, इसी दौरान उसे विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मोटरसाइकिल नंबर एचपीस 40 एफ-2643 पर सवार होकर छड़ोल (हारचक्कियां) के पास नशे का अवैध कारोबार कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस ने आरोपित 24 वर्षीय अभिषेक व 29 वर्षीय विक्रम मसीहा दोनों निवासी गांव व डाकघर सलोल, वार्ड नंबर तीन तहसील व जिला कांगड़ा को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 09.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया।

बरामदगी के उपरांत पुलिस थाना शाहपुर में अभियोग संख्या 132/2025 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच जारी है तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सभी आवश्यक कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण की जा रही हैं।

जिला कांगड़ा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे और अन्य अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को जो नशे के अवैध व्यापार में लिप्त पाया जाएगा, कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इस खबर को शेयर करें