मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

हमीरपुर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पर मंथन

सार

हमीरपुर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की हिमाचल प्रदेश इकाई का पांचवां दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू हुआ। सम्मेलन में संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर चर्चा की गई। रिटायर्ड जस्टिस सत्यम विद्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

TV Incharge

2 मिनट
हमीरपुर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा पर मंथन

रिटायर्ड जस्टिस सत्यम विद्या ने मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत, प्रदेशभर से पहुंचे वकीलों ने मौलिक अधिकारों और न्याय व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर रखे विचार

हमीरपुर में ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन की हिमाचल प्रदेश इकाई का पांचवां दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्मेलन में प्रदेशभर से वकीलों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस दौरान संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। सम्मेलन में सेवानिवृत्त न्यायाधीश सत्यम विद्या ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

दो दिवसीय सम्मेलन में देश के विभिन्न वर्गों के लोगों के साथ हो रहे कथित अत्याचार, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकार दिलाने जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संविधान की रक्षा और लोकतंत्र को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयासों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिनिधियों ने प्रत्येक नागरिक को उसके बुनियादी अधिकार दिलाने और न्याय सुनिश्चित करने को लेकर अपने विचार रखे।

सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि देश संघर्षों के बाद बना है और इसके निर्माण में सभी नागरिकों की बराबर हिस्सेदारी और भागीदारी रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों को चिन्हित कर उनके अधिकारों से वंचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर होने वाले अत्याचारों को सहन नहीं किया जाना चाहिए।

महिला आरक्षण के मुद्दे पर सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि संसद में महिला आरक्षण की बात की जा रही है, लेकिन इसे नए सर्वेक्षण और जनगणना से जोड़ने की चर्चा उचित नहीं है। उन्होंने इस विषय पर भी अपनी चिंताएं जाहिर कीं।

follow us on facebook
subscribe to us on youtube

इस खबर के विषय

इस खबर को शेयर करें