मुख्य सामग्री पर जाएं
शनिवार, 28 नवंबर 2026

बंदरोल में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

सार

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

अपडेट: 1 मिनट
बंदरोल में वेल्डिंग के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय युव��क की मौत

काम करते समय हुआ हादसा, कुल्लू अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित

कुल्लू, 5 जुलाई।
जिला कुल्लू के बंदरोल क्षेत्र में वेल्डिंग का कार्य करते समय करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर शाम हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, परिजनों ने बताया कि मृतक जतिन ठाकुर इन दिनों घर पर था और वेल्डिंग का काम सीखने व करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद वह अन्य मजदूरों के साथ बंदरोल में वेल्डिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया।

साथियों और परिजनों ने उसे तुरंत निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान जतिन ठाकुर (18) पुत्र नील चंद, निवासी गांव जिंदौड़, डाकघर बंदरोल, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Follow our facebook page
Follow us on youtube

इस खबर के विषय

  • Kullu
  • electric shock incident
  • welding accident
  • youth death
  • police investigation
  • safety measures
  • electrical hazards

इस खबर को शेयर करें