मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

नेपाल के यालुंग री में हिमस्खलन, सात लोगों की मौत और चार घायल

सार

नेपाल के यालुंग री में हिमस्खलन, सात लोगों की मौत और चार घायल

1 मिनट
नेपाल के यालुंग री में हिमस्खलन, सात लोगों की मौत और चार घायल
नेपाल के उत्तरपूर्वी इलाके में सोमवार को एक बड़ा हिमस्खलन (Avalanche) हुआ, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं। हादसा यालुंग री (Yalung Ri) नामक पहाड़ी पर हुआ है, जिसकी ऊंचाई 5,630 मीटर है रिपोर्टों के अनुसार, हिमस्खलन ने शिखर के बेस कैंप (Base Camp) को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई विदेशी पर्वतारोही वहां मौजूद थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, चार लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। मृतकों में विदेशी और नेपाली नागरिक शामिल द काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इटालियन, और दो नेपाली नागरिक शामिल हैं। यह जानकारी डोलखा जिले के जिला पुलिस कार्यालय के डिप्टी एसपी ग्यान कुमार महतो ने दी। यालुंग री की यह चोटी बागमती प्रांत के रोलवालिंग घाटी (Rolwaling Valley) में स्थित है।

इस खबर को शेयर करें