मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

हिमाचल में शिक्षा क्रांति 130 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पेश की उपलब्धियों की रिपोर्ट

सार

हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए बड़े कदम उठा रही है।

2 मिनट
हिमाचल में शिक्षा क्रांति 130 सरकारी स्कूल होंगे CBSE से संबद्ध, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पेश की उपलब्धियों की रिपोर्ट

सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और वैश्विक मानकों के अनुरूप ढालने के लिए बड़े कदम उठा रही है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने घोषणा की है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष लाने के उद्देश्य से 130 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई (CBSE) से संबद्ध किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की शिक्षा प्रणाली ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS) की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश ने NAS रिपोर्ट में 21वें स्थान से सीधे तीसरे स्थान पर पहुंचकर सबको चौंका दिया है।

यदि केंद्र शासित प्रदेशों को भी मिला लिया जाए, तो हिमाचल पूरे देश में 5वें स्थान पर काबिज है। प्रतिष्ठित संस्था 'परख' के हालिया सर्वेक्षण में हिमाचल के छात्रों का रीडिंग और लर्निंग लेवल देश भर में सर्वश्रेष्ठ पाया गया है।

शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 100 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को पहले ही सीबीएसई से जोड़ा जा चुका है। अब इस कड़ी में 30 और स्कूलों को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

हमारा लक्ष्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को वह आधुनिक पाठ्यक्रम और प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करना है जो अब तक केवल निजी स्कूलों तक सीमित माना जाता था। CBSE से जुड़ने के बाद हमारे छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए बेहतर ढंग से तैयार हो सकेंगे।

सरकार केवल संबद्धता तक सीमित नहीं है, बल्कि बुनियादी ढांचे में भी बदलाव कर रही है । इंडेक्स में और सुधार लाने के लिए निरंतर निगरानी। सरकारी स्कूलों को डिजिटल शिक्षा और स्मार्ट लर्निंग टूल्स से लैस किया जा रहा है।साक्षरता के मामले में हिमाचल और गोवा आज देश के रोल मॉडल बनकर उभरे हैं।

शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि इन सुधारों के चलते आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे बड़ा एजुकेशन हब बनकर उभरेगा।

इस खबर के विषय

  • Himachal Pradesh education
  • CBSE affiliation
  • education reform
  • school modernization
  • रोहित ठाकुर
  • government schools

इस खबर को शेयर करें