मुख्य सामग्री पर जाएं
रविवार, 29 नवंबर 2026

बैजनाथ में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार

सार

32.56 ग्राम चिट्टा मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में नेटवर्क बेनकाब

2 मिनट
बैजनाथ में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़, मां-बेटा समेत तीन गिरफ्तार

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना बैजनाथ में दर्ज 32.56 ग्राम चिट्टे के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य महिला तस्कर, उसके बेटे और एक अन्य साथी को आलमपुर से गिरफ्तार कर नशा तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए प्रिंस राणा निवासी मलेहड़, तहसील बैजनाथ और सुधांशु सोनी निवासी लड़भड़ोल, जिला मंडी को 32.56 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया था। दोनों के खिलाफ पुलिस थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा मुख्य तस्कर सोनिका राणा, उसके बेटे आकाश राणा और उनके साथी रिशभ कुमार उर्फ रिशु द्वारा उपलब्ध कराया गया था।

इसके बाद पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और तेज कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर 25 फरवरी 2026 को तीनों आरोपियों को आलमपुर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कांगड़ा पुलिस का कहना है कि नशा माफिया के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के स्रोत तक पहुंचकर उन्हें समाप्त करना प्राथमिकता है। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

इस खबर के विषय

  • बैजनाथ
  • arrests
  • police action
  • narcotics
  • drug bust
  • mother and son

इस खबर को शेयर करें