ऊना में Google Maps के चक्कर में नदी किनारे फंसा सामान से लदा ट्रक, हाइड्रा मशीन से निकाला बाहर
सार
हिमाचल प्रदेश के ऊना में Google Maps के निर्देशों का पालन करना ए क ट्रक चालक के लिए परेशानी का कारण बन गया। अम्ब से गगरेट जा रहा सामान से लदा ट्रक स्वां नदी के किनारे बने संकरे वैकल्पिक रास्ते पर फंस गया। ट्रक का एक पहिया नदी की ओर झुकने से पलटने का खतरा पैदा हो गया। बाद में हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
प्रकाशित: ()2 मिनट375 शब्द

